गर्मी से बेहाल परीक्षार्थियों ने काट दी प्रधानाचार्य कक्ष की बिजली, बहेड़ा कॉलेज में हंगामा

भीषण गर्मी और उमस के बीच बहेड़ा महाविद्यालय में पंखे की व्यवस्था न होने से डिग्री फोर्थ सेमेस्टर के परीक्षार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा. व्यवस्था के खिलाफ उन्होंने जमकर हंगामा किया और प्रधानाचार्य कक्ष की बिजली आपूर्ति भी बाधित कर दी. परीक्षार्थियों की मांग है कि परीक्षा हॉल में मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं.

Behera College News: बहेड़ा महाविद्यालय, बहेड़ा में बुधवार को डिग्री फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान भीषण गर्मी से परेशान परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया. जिस कमरे में परीक्षा ली जा रही थी, वहां पंखे की व्यवस्था नहीं होने के कारण परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. गर्मी और उमस के बीच पसीने से बेहाल परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ने के बजाय व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया.

बिना पंखे के परीक्षा देने को मजबूर हुए परीक्षार्थी

परीक्षार्थियों ने बताया कि जिस भवन में उनकी परीक्षा ली जा रही थी, वहां पंखे की व्यवस्था नहीं है. भीषण गर्मी के बीच बिना पंखे के परीक्षा देने में काफी परेशानी हो रही थी. पसीने के कारण परीक्षार्थियों का बुरा हाल था और उनका ध्यान परीक्षा से अधिक गर्मी की परेशानी पर जा रहा था.

इससे नाराज परीक्षार्थी प्रधानाचार्य कक्ष में पहुंचे और उसका घेराव कर दिया. उन्होंने परीक्षा हॉल में पंखे की व्यवस्था कराने की मांग की.

प्रधानाचार्य कक्ष की बिजली भी काटी

पंखे की व्यवस्था नहीं होने से आक्रोशित परीक्षार्थियों ने कुछ देर के लिए प्रधानाचार्य कक्ष की बिजली आपूर्ति भी काट दी. इससे कॉलेज परिसर में अफरातफरी की स्थिति बन गयी.

परीक्षार्थियों का कहना था कि जब परीक्षा केंद्र में पर्याप्त संख्या में परीक्षार्थियों को बैठाया गया है तो परीक्षा देने के लिए मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जानी चाहिए.

क्षमता से अधिक परीक्षार्थी बने परेशानी की वजह

बहेड़ा महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विनोदानंद चौधरी ने बताया कि नेहरा महाविद्यालय, सरकारी डिग्री महाविद्यालय बेनीपुर और गोय मिश्र लगमा महाविद्यालय के करीब 2000 परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बहेड़ा महाविद्यालय को बनाया गया है.

उन्होंने बताया कि क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों के आवंटन के कारण नए भवन में भी परीक्षा ली जा रही है. नए भवन में फिलहाल पंखे की व्यवस्था नहीं है. इसी वजह से परीक्षार्थियों को परेशानी हुई.

सचिव को दी गयी जानकारी, पंखा लगवाने का आग्रह

प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि मामले की जानकारी महाविद्यालय के सचिव को दे दी गयी है. संबंधित भवन में पंखा लगवाने का आग्रह किया गया है, ताकि आगे होने वाली परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को गर्मी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें

दरभंगा में 17 अगस्त से पूरी तरह डिजिटल होगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री, जानिए नई व्यवस्था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुबोध नारायण पाठक

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >