Darbhanga News: नेहरू स्टेडियम में स्टेट वाइड पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 21 को

Darbhanga News:स्टेट वाइड पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप (सामर्थ्य) का आयोजन 21 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में होगा.

Darbhanga News: दरभंगा. स्टेट वाइड पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप (सामर्थ्य) का आयोजन 21 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में होगा. प्रमंडलस्तरीय इस प्रतियोगिता के वरीय प्रभार में डीडीसी रहेंगे. जारी पत्र में डीएम कौशल कुमार ने कहा है कि प्रतियोगिता में दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के दिव्यांग खिलाड़ी शामिल होंगे. कार्यक्रम का आयोजन दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा किया जा रहा है. प्रतियोगिता में दिव्यांगजन बच्चों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित किए जाने को लेकर 35 शारीरिक शिक्षक, खेल अनुदेशक एवं 25 वॉलिंटियर्स रिसोर्स टीचर की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >