दरभंगा के अलीनगर में सरकार के 100 दिनों के कार्यों पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन

बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रसारण किया गया. इस दौरान सरकार की उपलब्धियों पर आधारित फिल्म दिखाई गई.

Darbhanga News: बिहार सरकार के सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अलीनगर प्रखंड कार्यालय के बिस्वान रूम में स्थानीय अधिकारियों, कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना. कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान की प्रस्तुति के दौरान सभी लोगों ने खड़े होकर सम्मान प्रकट किया.

टेलीफिल्म का प्रदर्शन और कॉफी टेबल बुक का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान सरकार के 100 दिनों के सफल कार्यों और महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष टेलीफिल्म प्रदर्शित की गई. इसके साथ ही इस अवसर पर विशेष पत्रिका और कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया.

कार्यक्रम में बीडीओ समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

अलीनगर प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम देखने वालों में बीडीओ ललित कुमार मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि मो. कमाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया और प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राम साफी प्रमुख रूप से मौजूद रहे. इसके अलावा प्रखंड स्वच्छता समन्वयक हरेन्द्र कुमार, नेटवर्क सपोर्ट कर्मी शंकर कुमार मिश्रा, कार्यपालक सहायक विनय कुमार चौरसिया, सरपंच रामनाथ सहनी, रिजवान आलम और जीविका के बीपीएम राजेश कुमार समेत कई अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By M.d. aizuddin sarim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >