Darbhanga News: दिल्ली रूट पर विलंब से उड़ा स्पाइसजेट का विमान

Darbhanga News:दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली रूट पर विमानों का परिचालन देरी से हुआ.

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली रूट पर विमानों का परिचालन देरी से हुआ. इस कारण पैसेंजरों को दिक्कत हुई. जानकारी के अनुसार दिल्ली रूट पर संचालित स्पाइसजेट का जहाज एसजी 477 दोपहर 12.50 बजे के स्थान पर दोपहर बाद 02.11 बजे यहां से रवाना हुआ. अन्य रूटों पर जहाजों का परिचालन समय से होने की सूचना है. आज यहां से कुल 14 प्लेन का आना- जाना हुआ. दिल्ली रूट पर कुल छह विमान उड़े. मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर दो- दो यानी आठ विमानों की आवाजाही हुई. विभागीय जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुल 16 विमानों में 2369 लोगों ने सफर किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >