दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की सभी उड़ानें रद्द, दिल्ली-मुंबई जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

SpiceJet ने दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हुई. टिकट बुक करा चुके यात्रियों के लिए अंतिम समय में उड़ान रद्द होना या प्रस्थान एयरपोर्ट बदलकर पटना कर देना यात्रा योजना को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है.

Darbhanga Airport Flight Cancelled: दरभंगा एयरपोर्ट पर रविवार को SpiceJet की सभी उड़ानें रद्द रहने से दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को अचानक उड़ान रद्द होने और वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गयी. एयरलाइंस की सेवा में लगातार आ रही दिक्कतों को लेकर यात्रियों में नाराजगी देखी गयी.

सोशल मीडिया पर यात्रियों ने साझा की परेशानी

दरभंगा निवासी डॉ नवीन सागर ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 6 सितंबर को दरभंगा से दिल्ली के लिए SpiceJet की एसजी 496 उड़ान का टिकट बुक कराया था. बाद में उनकी उड़ान को रिशेड्यूल कर दिया गया.

डॉ नवीन सागर के अनुसार, इस बदलाव में केवल टर्मिनल नहीं बदला गया, बल्कि उड़ान के प्रस्थान एयरपोर्ट को ही दरभंगा से पटना कर दिया गया. उन्होंने कहा कि वे पटना से उड़ान नहीं ले सकते हैं और एयरलाइंस से टिकट की राशि वापस करने की मांग की.

अन्य यात्रियों का कहना है कि दरभंगा से टिकट बुक कराने के बाद अंतिम समय में प्रस्थान एयरपोर्ट को पटना कर देना उनके लिए काफी परेशानी वाला है. खासकर ऐसे यात्रियों की मुश्किल बढ़ जाती है, जिन्होंने दरभंगा से दिल्ली या मुंबई जाने के लिए पहले से यात्रा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं कर रखी हैं.

यात्रियों ने कहा कि उड़ान रद्द या रिशेड्यूल होने की स्थिति में एयरलाइंस को यात्रियों को समय पर स्पष्ट सूचना देनी चाहिए. साथ ही वैकल्पिक उड़ान अथवा तत्काल रिफंड की सुविधा उपलब्ध करायी जानी चाहिए.

रविवार को 10 विमानों की हुई आवाजाही

रविवार को दरभंगा एयरपोर्ट से कुल 10 विमानों की आवाजाही हुई. इस दौरान दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए विमान सेवा उपलब्ध रही. SpiceJet की उड़ानें रद्द रहने के कारण यात्रियों को उपलब्ध अन्य उड़ानों पर निर्भर रहना पड़ा.

यात्रियों ने एयरलाइंस की सेवा को लेकर नाराजगी जताते हुए दरभंगा एयरपोर्ट से नियमित और भरोसेमंद विमान सेवा सुनिश्चित करने की मांग की. उनका कहना है कि अचानक उड़ान रद्द होने या प्रस्थान एयरपोर्ट बदलने से यात्रियों की पूरी यात्रा योजना प्रभावित होती है.

यह भी पढ़ें

ISRO EOS-05 मिशन में दरभंगा के वैज्ञानिक इम्तियाज अहमद की भूमिका, जिले का बढ़ा गौरव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार मिश्रा

अजय कुमार मिश्रा पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. स्वास्थ्य, एयरपोर्ट, परिवहन, सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर गंभीर और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग इनकी पहचान है. आम जनजीवन से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना इनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >