विशेष लोक अदालत में 96 चेक बाउंस मामलों का निपटारा, 1.28 करोड़ रुपये का हुआ समझौता

दरभंगा में विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ, जिसमें चेक बाउंस से जुड़े 96 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया. इस प्रक्रिया में कुल 1 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक के समझौते हुए.

Darbhanga News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को चेक बाउंस से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान कुल 96 मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निपटारा किया गया, जिसमें 1 करोड़ 28 लाख 74 हजार 235 रुपये के समझौते हुए.

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया उद्घाटन

विशेष लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित और सरल निष्पादन संभव होता है. इसमें पक्षकार बिना किसी शुल्क के आपसी सहमति से अपने विवादों का समाधान करा सकते हैं.

एक बेंच का किया गया गठन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने बताया कि विशेष लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए एक बेंच का गठन किया गया था.

इस बेंच में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जुनैद आलम न्यायिक सदस्य तथा अधिवक्ता संजीव कुमार अधिवक्ता सदस्य के रूप में शामिल रहे.

बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में दरभंगा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रधर मल्लिक, महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र सहित न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता और अन्य लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vishnu kant choudhary

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >