Darbhanga News: लॉन टेनिस को बढ़ावा देने को क्ले व ग्रास कोर्ट के लिए चिह्नित की जायेगी जगह: कौशल

Darbhanga News:चार दिवसीय जिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को डीएम कौशल कुमार ने किया.

Darbhanga News: दरभंगा. चार दिवसीय जिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को डीएम कौशल कुमार ने किया. इस दौरान लॉन टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ अविनाश चंद्र मिश्र भी उपस्थित थे. मौके पर डीएम कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. सदर एसडीओ विकास कुमार के साथ खेलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. डीएम ने जिला में लॉन टेनिस को बढ़ावा देने के लिए क्ले कोर्ट व ग्रास कोर्ट के लिए जगह चिन्हित करने का आश्वासन दिया. वर्तमान कोर्ट की स्थिति देखते हुए रिपेयर करने का भी आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि टेनिस टूर्नामेंट साल में दो बार व राज्य स्तर पर भी आयोजित कराया जाएगा. उन्होंने संगठन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की. मौके पर जिला खेल संघ सचिव जितेंद्र सिंह, जिला टेनिस एसोसिएशन सचिव संजीव कुमार पंजियार, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव विजय कुमार, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चन्दन सतलज, युवा रोजगार व कौशल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आशीष आनंद आदि उपस्थित थे. आज मुकाबले में नारायण चौधरी ने शिवम को 6-1 से व समर्थ मिश्र ने केशव चौधरी को 6-1 से पराजित किया. वहीं मुकेश मिश्र ने रिंकु को 7-5 से व अनुभव ने विक्रांत को 6-2 से पराजित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >