Darbhanga News: जिला स्थापना दिवस पर प्रकाशित की जायेगी स्मारिका

Darbhanga News:जिला स्थापना दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास की अध्यक्षता में बैठक हुई.

Darbhanga News: दरभंगा. जिला स्थापना दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें बताया गया कि स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका-स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा. इसके लिए आलेखों को संग्रह कर अनुमोदन के बाद शुद्ध छपाई एवं प्रकाशन का कार्य होगा. बताया गया कि जिले के इच्छुक सम्मानित नागरिकों तथा लेखन में रुचि रखने वाले जिले से संबंधित आलेख अगर देना चाहें, तो अपर समाहर्ता राजस्व कार्यालय में दो दिनों के अंदर सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी में आलेख जमा कर सकते हैं.

दो दिवसीय जिला स्थापना दिवस समारोह 31 से

जिला स्थापना दिवस समारोह 31 दिसंबर से 01 जनवरी 2025 तक मनाया जायेगा. 31 दिसंबर की सुबह आठ बजे से वॉलीबॉल, हैंडबॉल, 1600 मीटर रेस, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप का आयोजन नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में होगा. बैठक में उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा नवीन कुमार ठाकुर, जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >