स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

स्कार्पियो व बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच में हो गयी.

बिरौल. सुपौल-बेनीपुर मुख्य मार्ग में डुमरी विश्कर्मा मंदिर के निकट पीएचइडी की स्कार्पियो व बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच में हो गयी. मृतक की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के अहिलवारा निवासी अशोक पासवान के 20 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि स्कार्पियो सहरसा पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता की है. रविवार की सुबह वाहन दरभंगा से सहरसा जा रहा था. अविनाश बाइक से सुपौल से गांव की ओर जा रहा था, इसी क्रम में विश्वकर्मा मंदिर के समीप स्कार्पियो व बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में अविनाश बुरी तरह जख्मी हो गया. दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक कुछ दूर ले जाकर वाहन छोड़ फरार हो गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए बिरौल पीएचसी पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं डीएमसीएच में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. अविनाश दसवीं का छात्र था. वह तीन भाइयों में मझला था. इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. थानाध्यक्ष अमृतलाल वर्मन ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >