Kusheshwarsthan News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड की उजुआ सिमरटोका पंचायत के कोला टोका में शनिवार को छह भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा वितरित किया गया. वास भूमि का अधिकार मिलने पर लाभार्थियों ने सरकार और अंचल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.
प्रत्येक लाभार्थी को मिली तीन-तीन डिसमिल जमीन
अंचलाधिकारी (सीओ) राकेश रौशन भारती ने बताया कि प्रत्येक लाभार्थी को वास के लिए तीन-तीन डिसमिल सरकारी भूमि उपलब्ध कराई गई है. इससे भूमिहीन परिवारों को स्थायी आवास बनाने में सुविधा मिलेगी.
इन लाभार्थियों को मिला वास भूमि का अधिकार
वासगीत पर्चा प्राप्त करने वालों में सुनीता देवी, किरण देवी, रिया देवी, चमेली देवी, कल्पना देवी तथा ममता देवी शामिल हैं. लाभार्थियों ने वास भूमि मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए सरकार की इस पहल की सराहना की.
