दीवाल गिरने से बहन की मौत, दूसरा गंभीर

मब्बी थाना क्षेत्र के बांध बस्ती में मंगलवार की दोपहर एक घर की ईंट की दीवार गिरने से जहां छोटी बहन की मौत हो गयी, वहीं बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी.

सदर. मब्बी थाना क्षेत्र के बांध बस्ती में मंगलवार की दोपहर एक घर की ईंट की दीवार गिरने से जहां छोटी बहन की मौत हो गयी, वहीं बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतका बांध बस्ती निवासी राम कुमार यादव की नौ वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी बतायी गयी है. वहीं रामकुमार की दूसरी 11 वर्षीया बेटी गंगा कुमारी घायल है. लोगों ने उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया है. बताया जाता है कि दोनों बहन घर में खेल रही थी. इसी बीच अचानक ईंट की पुरानी दीवार धराशायी हो गयी. दोनों बहनें इसकी चपेट में आ गयी. परिजन दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही छोटी बहन चांदनी ने दम तोड़ दी. घटना की सूचना पर मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार सदल-बल पहुंचे. कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. मब्बी थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची की लाश पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम परिजन को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >