सिंहवाड़ा में राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, कब्रिस्तान के पीछे पड़ा मिला शव

सिंहवाड़ा के कब्रिस्तान के पीछे राजमिस्त्री मो. मुस्तफा का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं, पुलिस जांच में जुटी।

दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर वार्ड नंबर-1 स्थित बड़ी कब्रिस्तान के पीछे मंगलवार को एक राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतक की पहचान शंकरपुर वार्ड नंबर-4 निवासी 55 वर्षीय मो. मुस्तफा उर्फ तेतर के रूप में हुई है. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.

सुबह काम के लिए घर से निकले थे मो. मुस्तफा

मृतक के पुत्र सलाउद्दीन ने बताया कि उनके पिता मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे राजमिस्त्री का काम करने के लिए घर से निकले थे. दोपहर में खाना खाने के समय जब वे घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी.

इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि एक स्थान पर खेत की मापी चल रही थी और उससे कुछ दूरी पर बड़ी कब्रिस्तान के पीछे मो. मुस्तफा का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे.

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मौत की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हो सकी हैं. पुलिस की जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष वसंत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

दरभंगा में ट्यूशन पढ़ने निकले 11वीं के छात्र की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >