Darbhanga News: स्नातक सेकेंड सेमेस्टर के रिजल्ट में गड़बड़ी दूर करने की मांग को लेकर परीक्षा विभाग का घेराव

Darbhanga News:मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ओर से शनिवार को लनामिवि के परीक्षा विभाग का करीब ढाई घंटे तक घेराव किया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. स्नातक सेकेंड सेमेस्टर के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को दूर करने की मांग को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ओर से शनिवार को लनामिवि के परीक्षा विभाग का करीब ढाई घंटे तक घेराव किया गया. इस दौरान किसी को परीक्षा विभाग में नहीं जाने दिया गया. जो कर्मचारी भीतर काम कर रहे थे, उन्हें भी बाहर निकाल दिया गया. शाम चार बजे के करीब परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा, उप परीक्षा नियंत्रण डॉ इंसान अली, कुलानुशासक डॉ अनुरंजन झा, उप कुलानुशासक डॉ कामेश्वर पासवान से आंदोलनकारी छात्रों की वार्ता हुई. इसमें चार मार्च तक रिजल्ट में सुधार करने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ.

हजारों छात्रों को एक विषय में फेल या कर दिया गया प्रोमोटेड- एमएसयू

आंदोलन में शामिल संगठन के विश्वविद्यालय संयोजक अमन सक्सेना, विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनिश चौधरी, सचिव शुभम प्रताप, महासचिव आदर्श मिश्रा, प्रतीक सत्संगी, इंद्र कुमार राज, कमलेश सिंह, कुंदन भारती, तुलसी कुमारी, अंशु कुमारी, शुभम कुमार, सौरभ कुमार, किशन झा, राजेश मंडल, अनीश कर्ण, पिंटू यादव, संदीप सिंह आदि ने कहा कि यूजी सेकेंड सेमेस्टर में हजारों छात्रों को एक विषय में फेल या प्रोमोटेड कर दिया गया है. इसके खिलाफ संगठन ने शनिवार से आंदोलन की घोषणा पूर्व में ही कर दी थी. बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन रिजल्ट में सुधार नहीं किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >