दरभंगा. दरभंगा स्टेशन रोड दुकानदार संघ ने नगर निगम की मेयर अंजुम आरा एवं डिप्टी मेयर नजिया हसन को सम्मानित किया. महापौर अंजुम आरा ने पूर्व पार्षद डब्बू खान के साथ संघ कार्यालय पहुंचकर एलिवेटेड रोड निर्माण से प्रभावित दुकानदारों की समस्याएं सुनीं और उनके पुनर्वास के लिए वैकल्पिक एवं स्थायी व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया. हराही तालाब, भिंडा एवं अधिग्रहित भूमि का भी निरीक्षण किया. दूसरी ओर, संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपमहापौर नजिया हसन से मुलाकात कर 16 जुलाई को होने वाली नगर निगम बोर्ड की बैठक में विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास का प्रस्ताव पारित कराने की मांग की. संघ ने बताया कि 12 जुलाई को सितायन होटल में पार्षदों एवं दुकानदारों के हित में कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जायेगा.
दुकानदार संघ ने महापौर व उपमहापौर को किया सम्मानित

मेयर को सम्मानित करके दुकानदार | Prabhat Khabar Network
Copied link
दरभंगा स्टेशन रोड दुकानदार संघ ने मेयर अंजुम आरा और डिप्टी मेयर नजिया हसन को सम्मानित किया। एलिवेटेड रोड से प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास पर चर्चा हुई।