Video: कीचड़ में उतर कर ये क्या करने लगे शिवराज सिंह चौहान? केंद्रीय कृषि मंत्री का दिखा अनोखा रूप

Shivraj Singh Chouhan: पीएम मोदी के भागलपुर दौरे से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर बिहार बीजेपी के नेताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद चौहान दरभंगा पहुंचे जहां उन्होंने मखाना के किसानों से मुलाकात की.

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दरभंगा पहुंचे. यहां उन्होंने मखाना किसानों से मुलाकात की. केंद्रीय मंत्री ने मखाना रिसर्च सेंटर में जाकर इस फसल की खेती और प्रोसेसिंग से संबंधित प्रक्रिया को समझा. वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवराज सिंह कीचड़ से भरे खेत में किसानों के साथ उतर गए और अपने हाथों से मखाना की रोपनी की. इस दौरान उनके साथ बीजेपी सांसद हरिभूषण ठाकुर बचौल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी रोपनी करते नजर आए. इस मौके पर बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा, “कृषि मंत्री किसानों के सच्चे हितैषी हैं. वे ऑफिस में टेबल पर काम करने वाले नेता नहीं हैं. खुद पानी में उतर कर रोपनी करके उन्होंने देश के किसानों के लिए बड़ा संकेत दिया है. मैं उन्हें मिथिला की ओर से इसके लिए बधाई देता हूं.”

इसे भी पढ़ें: पवन सिंह की फोटो लेकर पत्नी ज्योति ने संगम में लगाई डुबकी, दिखा गजब का प्रेम

 गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला दानापुर, अपराधियों ने 3 लोगों को मारी गोली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >