जाले में शिया समुदाय ने अकीदत के साथ मनाया चेहल्लुम, इमाम हुसैन को दी श्रद्धांजलि

शिया समुदाय ने जाले प्रखंड में इमाम हुसैन की याद में चेहल्लुम का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया। कछुआ पंचायत के बड़ी मलिकपुर और रतनपुर पंचायत के कलवारा गांव में मातमी जुलूस निकाला गया।

Chehlum 2026: जाले प्रखंड के कछुआ पंचायत स्थित बड़ी मलिकपुर एवं रतनपुर पंचायत के कलवारा गांव में मंगलवार को शिया समुदाय ने पैगंबर मुहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की याद में चेहल्लुम मनाया. इस अवसर पर अकीदतमंदों ने मातमी जुलूस निकालकर इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित की.

इमामबाड़ा से निकला मातमी जुलूस

चेहल्लुम के अवसर पर शिया समुदाय के लोग इमामबाड़ा से नोहा पढ़ते हुए रिजवी चौक पहुंचे. वहां से जुलूस पुनः इमामबाड़ा होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार मातम किया गया.

कर्बला में किया गया मातम

कर्बला पहुंचने के बाद अकीदतमंदों ने जंजीर, तलवार और ब्लेड से मातम किया. इसके बाद सेहरे को दफन किया गया. आयोजन के तहत सोमवार को आग का मातम भी किया गया था.

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

चेहल्लुम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा.

बड़ी संख्या में अकीदतमंद रहे मौजूद

इस अवसर पर सजर अली, हैदर अली, अनवर इमाम, जाबिर हुसैन, आले हसन, अफजल हुसैन, माहताब अली, हसन अब्बास सहित शिया समुदाय के कई लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshavendra Pratap Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >