Darbhanga News: एमवीआइ ने जगह-जगह चलाया वाहन चेकिंग अभियान, बतौर जुर्माना सात लाख वसूले

Darbhanga News:जिला परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत लगातार लोगों को यातायात के नियमों से अवगत करा रहा है.

Darbhanga News: दरभंगा. जिला परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत लगातार लोगों को यातायात के नियमों से अवगत करा रहा है. वहीं वन वे में नो इंट्री का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना का वसूल भी कर रहा है. इसके अलावा हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने का अनुरोध कर रहा है. रविवार को लोहिया चौक, डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक, नाका छह, बेला मोड़, कर्पूरी चौक आदि पर चेक पोस्ट बनाकर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसमें विभाग को जुर्माना के तौर पर लगभग सात लाख राजस्व की आय हुई. अभियान में एमवीआइ सतीश कुमार, इएसआइ मुकुंद मिश्रा, कोमल कुमारी, निर्पेंद्र कुमार, ज्योति कुमारी, धनतेरस कुमार आदि शामिल थे. डीटीओ रवि कुमार आर्य ने बताया कि आम वाहन चालकों का सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार पाठ पढ़ाया जा रहा है. कुछ वाहन चालक है इसका अनुपालन करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं. नतीजतन प्रत्येक अभियान से विभाग को चार से आठ लाख रुपए राजस्व के रूप में प्राप्त हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >