एसडीओ ने लिया बूथों पर उपलब्ध सुविधा का जायजा

एसडीओ उमेश कुमार भारती के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने सोमवार को भिण्डुआ व इटहर पंचायत के विभिन्न बूथों का भौतिक सत्यापन किया.

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. एसडीओ उमेश कुमार भारती के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने सोमवार को भिण्डुआ व इटहर पंचायत के विभिन्न बूथों का भौतिक सत्यापन किया. इस दौरान अधिकारियों ने बूथों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया. दोनों पंचायत के आधा दर्जन विद्यालयों में बनाये गये बूथों में उपलब्ध बिजली, रैम्प, शौचालय, पेयजल सहित चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अन्य बुनियादी सुविधाओं की जांच की. बूथों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया. मौके पर बीडीओ किशोर कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >