दरभंगा: बेनीपुर एसडीओ ने किया सड़क का निरीक्षण, भूमि विवाद सुलझाने के सख्त निर्देश

अमेठी में सड़क निर्माण कार्य भूमि विवाद के कारण रुका हुआ है। एसडीओ ने सीओ को दो दिनों के भीतर जमीन की मापी कराकर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है।

दरभंगा जिला के बेनीपुर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मनीष कुमार झा ने शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) के साथ अमेठी गांव में ग्रामीण कार्य विभाग की निर्माणाधीन सड़क का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि विवाद के कारण ठप पड़े निर्माण कार्य को बेहद गंभीरता से लिया. एसडीओ ने सीओ को सरकारी अमीन से अविलंब भूमि की मापी कराकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

73 लाख रुपये की लागत से बन रही 1600 मीटर सड़क

उल्लेखनीय है कि अमेठी गांव स्थित रमणजी के खेत से लेकर अमेठी पुवारी टोला तक मुख्यमंत्री सड़क अनुरक्षण योजना के तहत सड़क निर्माण कराया जा रहा है. 1600 मीटर लंबी इस सड़क के लिए 73 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं. निर्माण का जिम्मा संवेदक अमरनाथ झा को सौंपा गया है, जिसकी पूर्णता तिथि 23 दिसंबर 2026 निर्धारित है.

ग्रामीण के विरोध के कारण रुका था काम

सड़क का निर्माण कार्य ग्रामीण संतोष झा द्वारा भूमि को निजी संपत्ति बताए जाने और आपत्ति जताए जाने के कारण बाधित था. एसडीओ ने इस मामले में विभागीय लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई.

दो दिनों के अंदर मांगी गई मापी रिपोर्ट

एसडीओ मनीष कुमार झा ने कहा कि इस प्रकार के विवादों का समाधान निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व ही हो जाना चाहिए था. उन्होंने अधिकारियों को दो दिनों के अंदर विवादित भूमि की पैमाइश कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया. मौके पर कनीय अभियंता शिवानी कुमारी, संवेदक तथा भू-स्वामी भी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुबोध नारायण पाठक

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >