सर्पदंश से कोठराम में श्यामपुर के बुजुर्ग की मौत

बड़गांव थाना क्षेत्र के कोठराम गांव में सर्पदंश से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी.

गौड़ाबौराम. बड़गांव थाना क्षेत्र के कोठराम गांव में सर्पदंश से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी 65 वर्षीय राम स्वरूप लाल देव के रूप में हुई. बताया जाता है कि राम स्वरूप कोठराम गांव में डेरा लेकर रह रहे थे. वे आस-पास के गांवों में ज्योतिष का काम करते थे. इसके अलावा वे माला व अंगूठी भी बेचते थे. सोए अवस्था में उन्हें किसी विषैले सर्प ने डंस लिया. उनकी स्थिति बिगड़ने लगी तो स्थानीय लोगों ने उन्हें बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं डीएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मृतक के पुत्र पंकज कुमार देव ने घटना की प्राथमिकी बड़गांव थाना में दर्ज करायी है. इस दु:खद घटना से इलाके में शोक की लहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >