ग्रामीण एसपी बनीं शिक्षक, छात्राओं को साइबर सुरक्षा और महिला अधिकारों का पढ़ाया पाठ

दरभंगा ग्रामीण एसपी ने अयाची मिथिला महिला महाविद्यालय में छात्राओं को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. उन्होंने छात्राओं को अनजान लिंक और ओटीपी के प्रति सतर्क रहने के साथ ही आपत्तिजनक घटना होने पर तुरंत 'पुलिस दीदी' को सूचित करने की सलाह दी.

Cyber Crime Awareness: दरभंगा ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी मंगलवार को अयाची मिथिला महिला महाविद्यालय में शिक्षक की भूमिका में नजर आईं. उन्होंने छात्राओं से संवाद कर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी.

अनजान लिंक और ओटीपी से रहें सतर्क

एसपी ने छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, पासवर्ड तथा बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें. उन्होंने सोशल मीडिया का जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ उपयोग करने की भी सलाह दी.

परेशानी होने पर तुरंत दें सूचना

ग्रामीण एसपी ने कहा कि यदि किसी भी छात्रा के साथ छेड़खानी, साइबर अपराध या किसी प्रकार की आपत्तिजनक घटना होती है तो घबराने के बजाय तुरंत 'पुलिस दीदी' को इसकी सूचना दें. उन्होंने छात्राओं को पुलिस दीदी का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की.

छात्राओं के सवालों के दिए जवाब

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे. एसपी ने सभी प्रश्नों का सरल और व्यावहारिक तरीके से जवाब देते हुए कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है.

इस अवसर पर एसडीपीओ वासुकीनाथ झा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 'अभ्युदय 2026' की शुरुआत, नए छात्रों को मिला नवाचार का मंत्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुबोध नारायण पाठक

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >