Road Accident: दरभंगा के दिल्ली मोड़ पर BJP विधायक की गाड़ी ट्रक से टकरायी, गंभीर हालत में भर्ती

Road Accident: दरभंगा के दिल्ली मोड़ पर BJP विधायक की गाड़ी में ट्रक ने धक्का मार दिया. इस घटना में विधायक कृष्ण कुमार ऋषि गंभीर रूप से जख्मी हो गए है.

Road Accident: बिहार के दरभंगा से दुखद खबर आ रही है. जहां बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि की गाड़ी में एक ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया है. हादसे के दौरान विधायक जी गाड़ी में मौजूद थे. जिसके कारण उनके सिर और पैरों में गंभीर चोट आई है. घटना के बाद लोगों ने उन्हें आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर उनका इजाल जारी है.

दरभंगा के दिल्ली मोड़ पर हुई घटना

जानकारी के अनुसार, पटना से लौट रहे बनमनखी विधायक सह विधानसभा के सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि एक सड़क हादसे में घायल हो गए. घटना दरभंगा के नजदीक दिल्ली मोड़ के समीप हुई है. भाजपा विधायक अपने सरकारी वाहन से सुबह 11 बजे के करीब पटना से रवाना हुए थे.

भाजपा विधायक गंभीर हालत में भर्ती

विधायक दरभंगा से पूरब दिल्ली मोड़ के आगे-आगे चल रहा ट्रक अचानक रूक गया. जिसके बाद विधायक की गाड़ी ट्रक से जा टकरायी. इस घटना में विधायक के मुंह और घुटनों में गंभीर चोटें आयी है. उन्हें दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हुए हैं.

Also Read: Bihar News: कटिहार से लापता पति को साढ़े पांच साल बाद जब लाइन होटल में मजदूरी करते देखी इंग्लिश टीचर, फिर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >