दरभंगा. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर मंगलवार को राजस्व कर्मचारियों ने 17 सूत्री मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नाम संबोधित मांग पत्र समाहर्ता को सौंपा गया. धरना स्थल से समाहरणालय, लहेरियासराय टावर जाकर प्रदर्शनकारी वापस समाहरणालय के मुख्य द्वार पहुंचे. वहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन का नेतृत्व कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा कर रहे थे. वहां पर हिमांशु कुमार की अध्यक्षता में फूल कुमार झा ने कहा कि दो जून 2025 और सात मई 2026 को विभागीय अधिकारियों के साथ हुए लिखित समझौते के बावजूद अधिकांश मांगें अब तक पूरी नहीं की गई है. ग्रेड पे 2800 रुपये करने, राजस्व कर्मचारी का पदनाम बदलकर सहायक राजस्व अधिकारी करने, क्षेत्रीय भत्ता देने, कार्यालय संचालन के लिए संसाधन उपलब्ध कराने तथा लंबित स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने की मांग दोहराई. चेतावनी दी कि 15 से 17 जुलाई तक ऑफलाइन कार्य किया जाएगा. 18 जुलाई को पटना में महाधरना होगा. मांगें पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार, अनिश्चितकालीन धरना और सामूहिक अवकाश जैसे आंदोलन तेज किए जाएंगे. इस दौरान आमोद कुमार सिंह, ईशा खान, नीतीश कुमार, संजीव कुमार, उत्तम कुमार आदि मौजूद थे.
17 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
दरभंगा में राजस्व कर्मचारियों ने 17 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सरकार को चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर 18 जुलाई को पटना में महाधरना होगा।

मांग के समर्थन में प्रदर्शन करते राजस्व कर्मचारी संघ | Prabhat Khabar Network