दरभंगा में ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द करें मोटरेबल

दरभंगा प्रमंडल आयुक्त ने ग्रामीण कार्य विभाग की बैठक में बाढ़ और जलजमाव से खराब हुई सड़कों को प्राथमिकता से मोटरेबल बनाने का निर्देश दिया है.

Darbhanga News: दरभंगा में प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. इसमें दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों में चल रही ग्रामीण सड़क, पुल, पुलिया एवं अन्य निर्माण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. आयुक्त ने लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने और योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

योजनाओं की नियमित निगरानी का निर्देश

बैठक में पिछले वर्ष की लंबित एवं वर्तमान में प्रगति पर चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई. आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं. योजनाओं की नियमित निगरानी हो और कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए.

बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द करें मोटरेबल

मानसून और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आयुक्त ने अधीक्षण अभियंताओं को जलजमाव एवं बाढ़ से क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर मोटरेबल बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन हर हाल में सुचारु रहना चाहिए. आवश्यकता के अनुसार क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आमलोगों को परेशानी न हो.

पुल-पुलिया की सफाई पर विशेष जोर

आयुक्त ने पुल, पुलिया और कलवर्ट की नियमित साफ-सफाई कराने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जल निकासी बाधित होने से जलजमाव की समस्या बढ़ सकती है. समय पर सफाई कराने से सड़क संरचनाओं को सुरक्षित रखने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन भी सुगम रहेगा.

प्रमुख योजनाओं की हुई बिंदुवार समीक्षा

बैठक में प्रगति यात्रा, सुलभ संपर्क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना सहित ग्रामीण कार्य विभाग की अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई. इस दौरान योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई.

क्षेत्र भ्रमण कर गुणवत्ता जांचने का निर्देश

आयुक्त ने सभी अधीक्षण अभियंताओं को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने और निर्माणाधीन तथा पूर्ण योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं की नियमित निगरानी और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने से निर्माण कार्य बेहतर तरीके से पूरा होगा और आमलोगों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलेगा.

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में संयुक्त आयुक्त सचिव सुशील कुमार मिश्रा, सहायक निदेशक (योजना) प्रीति कुमारी सहित दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर के ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: योगापट्टी में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत, युवक गंभीर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >