Darbhanga News: रिमझिम फुहार से उमस से राहत, धान की फसल के लिए जोरदार बारिश की जरूरत

Darbhanga News:प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में रविवार के प्रातःकाल से सुबह करीब नौ बजे सुबह तक रिमझिम बारिश हुई.

Darbhanga News: अलीनगर. प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में रविवार के प्रातःकाल से सुबह करीब नौ बजे सुबह तक रिमझिम बारिश हुई. इससे खेतों में लगी धान की फसल की जरूरत तो पूरी नहीं हुई, किंतु फसलों को थोड़ी संजीवनी अवश्य मिल गई. दिन भर मौसम मेघावना बना रहा. आकाश में बादल मंडराते रहे. किसान बारिश की उम्मीद लगाये आसमान की ओर निहारते रहे. हल्की बारिश से आम लोगों ने उमस भरी गर्मी से भी थोड़ी राहत महसूस की, किंतु बाद में फिर से उमस का एहसास होने लगा. किसानों का कहना है कि खेतों को पर्याप्त पानी की आवश्यकता है. इसके लिए एक अच्छी बाैछार की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >