दरभंगा: रेहान हत्याकांड में नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दरभंगा में रेहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी मो. जमाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की टी-शर्ट पर खून के धब्बे मिले हैं. पुलिस ढाई लाख रुपये नकद की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है.

Darbhanga News: केवटी थाना पुलिस ने रेहान हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी मो. जमाली को गिरफ्तार कर लिया है. स्वास्थ्य परीक्षण के बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में लहेरियासराय भेज दिया गया.

हत्या के मामले में हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान छतवन बीचला टोला निवासी मो. आसिफ के पुत्र मो. जमाली के रूप में हुई है. मालूम हो कि 21 जुलाई की रात छतवन बाजार में डीह टोला निवासी मो. अशरफ अली के 22 वर्षीय पुत्र मो. रेहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद बदमाश करीब ढाई लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे.

टी-शर्ट पर मिले खून के धब्बे

इस मामले में छतवन गांधी चौक स्थित पप्पू हार्डवेयर दुकान के संचालक मो. फहीम के आवेदन पर केवटी थाना कांड संख्या 220/26 दर्ज किया गया था, जिसमें मो. जमाली को नामजद आरोपी बनाया गया था.

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया. उसकी टी-शर्ट पर खून के धब्बे मिले हैं. साथ ही उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है.

चोरी का मोबाइल बरामद, नकदी की तलाश जारी

केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से पिछले सप्ताह छतवन बाजार में कपड़ा व्यवसायी अशोक कुमार साहू के घर हुई चोरी का मोबाइल भी बरामद किया गया है.

उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. हालांकि, हत्या के बाद लूटे गए ढाई लाख रुपये अब तक बरामद नहीं हो सके हैं. उनकी बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >