Darbhanga News: सेंट्रल बैंक रिटायर्ड ऑफिसर्स संगठन का रीजनल यूनिट मीटिंग संपन्न

Darbhanga News:सेंट्रल बैंक रिटायर्ड ऑफिसर्स संगठन मुजफ्फरपुर यूनिट की ओर से रविवार को बैठक सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित की गयी.

Darbhanga News: दरभंगा. सेंट्रल बैंक रिटायर्ड ऑफिसर्स संगठन मुजफ्फरपुर यूनिट की ओर से रविवार को बैठक सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित की गयी. इसमें मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी के अधिकारी शामिल हुए. रिजनल सेक्रेटरी हरे कृष्णा झा ने आगंतुकों का स्वागत किया. उन्होंने किसी भी तरह की स्थानीय समस्या नहीं रहने की जानकारी दी. कहा कि वर्ष 2023 में लाॅकर किराया में अधिक की कटौती के लिए सभी स्टाफ के खाते में सुधार करने के कारण जून 24 में समस्या में कमी आयी है. काशीकांत झा ने कहा कि कंप्यूटेशन पेंशन अपडेशन, ग्रुप बीमा, संगठन का रजिस्ट्रेशन को संतोषजनक बताया. अध्यक्ष बसंत कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार कर्ण, ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी आदि ने संगठन पर चर्चा की. सिवान क्षेत्र के संगठन की मजबूती के लिए योगेश चौधरी ने अपने विचार रखे. वही आरएस शर्मा ने संगठन के रजिस्ट्रेशन के लिए पटना में अपना सक्रिय सहयोग देने की बात कही. सचिव अभय शंकर झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >