Darbhanga News: रमा बल्लभ जालान इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य को पदमुक्त करने की अनुशंसा

Darbhanga News:रमा बल्लभ जालान इंटर कॉलेज, सहिला सोनकी के प्रधानाचार्य को अनियमितता पूर्ण अनुदान वितरण मामले में पदमुक्त करने को कहा गया है.

Darbhanga News: दरभंगा. रमा बल्लभ जालान इंटर कॉलेज, सहिला सोनकी के प्रधानाचार्य को अनियमितता पूर्ण अनुदान वितरण मामले में पदमुक्त करने को कहा गया है. इससे संबंधित पत्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के उप सचिव ने कॉलेज के शासी निकाय अध्यक्ष को भेजा है. उपसचिव ने कहा है कि कॉलेज में दो बैंक एडवाइस बनाकर अनियमिततापूर्वक अनुदान वितरण की जांच कराई गई. डीइओ ने कॉलेज का स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया. जांच प्रतिवेदन में वित्तीय अनियमितता एवं शैक्षणिक एवं प्रबंधन की लचर व्यवस्था को देखते हुए प्रधानाचार्य को पदमुक्त करने की अनुशंसा की गई. कहा है कि कॉलेज में शासी निकाय गठित है, इसलिये डीइओ की अनुशंसा के आलोक में वह नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >