नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बहेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

दरभंगा. बहेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पीड़िता की ओर से महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसका कहना है कि पिता अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं. उसकी मां मायके गयी थीं. घर में वह व उसकी छोटी बहन थीं. रात में खाना खाने के बाद करीब 11 बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ मोबाइल देख रही थीं. इसी दौरान बहेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक उसके घर में घुस गया. उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसकी छोटी बहन ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी. मां के आने के बात उसने घटना की जानकारी दी. इसके बाद मां के साथ महिला थाना में आकर आवेदन दिया. इस मामले में महिला थाना की थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पीड़िता का मेडिकल जांच करायी जा रही है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >