Darbhanga News: लोक नृत्य में मवि मदारपुर तो रोल प्ले में राजेंद्र कन्या बालिका उवि ने मारी बाजी

Darbhanga News:डायट किलाघाट में जिला स्तरीय लोक नृत्य एवं रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन उत्सवी माहौल में संपन्न हो गया.

Darbhanga News: दरभंगा. डायट किलाघाट में जिला स्तरीय लोक नृत्य एवं रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन उत्सवी माहौल में संपन्न हो गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन उपप्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जीवन का परम लक्ष्य आनंद है जो कला हमें सहज ही सुलभ कर देता है. नये कलाकार कला का प्रदर्शन जब स्टेज पर करते हैं तो चारों तरफ आनंद का वातावरण बन जाता है. इस कार्यक्रम में जिला के विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभागियों ने भाग लिया. मोहक प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के संयोजक डॉ उमेश कुमार राजेश एवं समन्वयक प्रमोद कुमार प्रजापति थे. निर्णायक में कंचन कुमारी, डॉ प्रवीण कुमार सिंह आदि ने भूमिका निभाई. कार्यक्रम में रोल प्ले के लिए आठवीं व नौवीं कक्षा के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी. लोक नृत्य में आठवीं कक्षा के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में लोक नृत्य में प्रथम स्थान मध्य विद्यालय मदारपुर को मिला, जबकि प्लस टू राजेंद्र प्रसाद बालिका विद्यालय द्वितीय तथा मध्य विद्यालय बंसी दास ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया. रोल प्ले में प्रथम पुरस्कार डॉ राजेंद्र प्रसाद बालिका प्लस टू विद्यालय, द्वितीय पुरस्कार मध्य विद्यालय कबीरचक और तृतीय पुरस्कार बीकेडी जिला स्कूल को मिला. विजेताओं को ट्रॉफी के साथ प्रमाण पत्र पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >