पुरानी रंजिश में मारपीट, दो दर्जन से अधिक जख्मी

पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की रात सिमरी रामचेला टोल में हुई मारपीट में दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये.

सिंहवाड़ा. पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की रात सिमरी रामचेला टोल में हुई मारपीट में दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. इसमें गणेश सहनी को गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच भेज दिया गया. बताया जाता है कि रामचेला टोल पर दीनानाथ सहनी की पुत्र की शादी थी. लोग डीजे के साथ भगवती व ब्रह्मस्थान में पूजा कर घर लौट रहे थे.मोती सहनी के घर के निकट लोग नाच रहे थे. इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हो गयी. कुछ देर तक दोनों तरफ से हिंसक झड़प होती रही. किसी ने घटना की सूचना सिमरी पुलिस को दी. पुलिस वहां पहुंची. जख्मियों को इलाज के लिए सिंहवाडा सीएचसी पहुंचाया. जख्मियों में दिनेश सहनी, माहो देवी, मिंटू कुमार, ललन सहनी, प्रकाश सहनी, सोनवती देवी, विलास सहनी, सुबोध देवी, हेमंत सहनी, संजय सहनी, फुलेश्वर सहनी, गंगा सहनी, सुबोध कुमार, सुकेश कुमार, मनोज सहनी, शकुंती देवी, कमलेश सहनी व चंदन कुमार शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >