बाबा गणपति पूजा समिति के सदस्यों ने निकाली शोभायात्रा

बहादुरपुर के गंगापट्टी सलहा गांव में बाबा गणपति पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गयी.

दरभंगा. बहादुरपुर के गंगापट्टी सलहा गांव में बाबा गणपति पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में शामिल 101 कन्या कलश लेकर मां रामेश्वरी काली स्थान से सलहा गांव का भ्रमण करते हुए गंगापट्टी अब्दुल्लाहपुर रघेपुरा चौक होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची. बाबा गणपति पूजा समिति की ओर से इस अवसर पर मेला का भी आयोजन किया गया है. संजीव प्रकाश योगी ने बताया कि आयोजन से धर्म के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा होगी. मौके पर विनय कुमार झा, अमरजीत कुमार,आशीष गर्व, राकेश जैन, निर्भय द्विवेदी, प्रवीण खन्ना, कैलाश झा, लक्ष्मी चौधरी, पूजा कुमारी, रंजू कुमारी, नेहा कुमारी, अंकिता कुमारी, मधु श्री, प्राची प्रिया, प्रिया राय, अंकित राय, राधा कुमारी, तुलसी कुमारी, अनुष्का कुमारी, नवीन राय आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >