Darbhanga News: बंगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विहिप ने निकाला आक्रोश मार्च

Darbhanga News:बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं एक हिंदू की बर्बरतापूर्वक हत्या के विरुद्ध शनिवार को विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने आक्रोश मार्च निकाला.

Darbhanga News: दरभंगा. बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं एक हिंदू की बर्बरतापूर्वक हत्या के विरूद्ध शनिवार को विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने आक्रोश मार्च निकाला. परिषद के सह जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर एवं जिला सुरक्षा प्रमुख पंकज बारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. बंगलादेश सरकार की सह पर हो रही इस तरह की घटना पर तीखा आक्रोश जताते हुए मधुकर ने कहा कि इसे सहन नहीं किया जा सकता. प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे. वहां के जिहादी मानसिकता वाले लोगों पर वहां की सरकार सख्त कार्रवाई करे और इस तरह की घटना पर रोक लगाये. बता दें कि डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक से लोहिया चौक तक निकले मार्च में नगर सह संयोजक शेखर सहनी, नगर गोरक्षा प्रमुख गौतम सिंह, शंकर कुमार, आदित्य, रंजीत पंडित, साहेब कुमार, केशव कुमार, रवि गुप्ता, राहुल कुमार, गौरव कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >