Darbhanga News: मिथिला विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्रों को अगले साल 140 दिनों की मिलेगी छुट्टी

Darbhanga News:जल्द ही अवकाश तालिका को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा.

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने वर्ष 2026 की अवकाश तालिका जारी करते हुए कहा कि इसे बिहार लोकभवन के दिशा-निर्देश के आलोक में विश्वविद्यालय प्रेस में तैयार किया गया है. इससे विश्वविद्यालय को शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य-योजना तैयार करने में सुविधा मिलेगी. सभी स्नातकोत्तर विभागों, कालेजों एवं मुख्यालय अवस्थित विभागों को इसे उपलब्ध करा दिया जायेगा. जल्द ही अवकाश तालिका को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा. मौके पर कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हांसदा, वित्तीय परामर्शी इन्द्र कुमार, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. हरेकृष्ण सिंह, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार चौधरी, वित्त समिति के सदस्य डॉ अमर कुमार, अरविन्द सिंह, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. मुनेश्वर यादव, उपकुलसचिव द्वितीय डॉ मनीष कुमार, प्रेस प्रभारी डॉ दिवेश कुमार शर्मा, कुलपति के निजी सचिव सैयद जमाल अशरफ, गौतम सिंह आदि मौजूद थे.

छात्रों एवं शिक्षकों को मिलेगी 29 दिनों की गर्मी की छुट्टी

विवि की ओर से वर्ष 2026 के लिए जारी अवकाश तालिका के अनुसार प्राध्यापकों एवं छात्रों को 365 दिनों में 140 दिन तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को 110 दिनों के अवकाश का प्रावधान किया गया है. इसमें शिक्षकों एवं छात्रों को 23 मई से 21 जून तक गर्मी छुट्टी का अवकाश भी शामिल है. इस तरह शिक्षकों व छात्रों के लिए पूरे साल में 255 दिन तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए 225 दिनों की कार्यावधि होगी. इसमें 58 दिनों का अवकाश पर्व-त्योहार, जयंती आदि से संबंधित है. 52 दिनों का अवकाश रविवार को लेकर रहेगा. इसके अलावा 29 दिनों का अवकाश केवल छात्रों व शिक्षकों को गर्मी छुट्टी का होगा.

पूरे साल में 52 दिनों का रविवारीय अवकाश

पूरे साल में 52 दिनों का रविवारीय अवकाश रहेगा. इसके अतिरिक्त जनवरी में पांच दिन, फरवरी में तीन दिन, मार्च में आठ दिन, अप्रैल में चार दिन, मई में तीन दिन, जून में तीन दिन, जुलाई में शून्य, अगस्त में पांच दिन, सितंबर में तीन दिन, अक्तूबर में सात दिन, नवंबर में नौ दिन एवं दिसंबर में आठ दिनों का अन्य अवकाश होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >