लनामिवि के पीजी हिंदी विभागाध्यक्ष बने प्रो. विजय कुमार, उमेश कुमार ने सौंपा प्रभार

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के नए विभागाध्यक्ष के रूप में प्रो. विजय कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया. उन्होंने शिक्षा को केवल परीक्षा पास करने का जरिया नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का आधार बताया.

Darbhanga News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी हिंदी विभागाध्यक्ष बनाये गये प्रो. विजय कुमार ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया. विभागाध्यक्ष पद पर तीन वर्षों का कार्यकाल पूरा कर चुके प्रो. उमेश कुमार ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा.

पढ़ना-पढ़ाना दुनिया का सबसे अच्छा काम : प्रो. विजय कुमार

कार्यभार संभालने के बाद प्रो. विजय कुमार ने कहा कि पढ़ना और पढ़ाना दुनिया का सबसे अच्छा काम है. शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के बीच अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी है.

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण का आधार है. उन्होंने विभाग में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन-अध्यापन को प्राथमिकता देने की बात कही.

प्रो. उमेश कुमार ने जताया आभार

प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि प्राध्यापक कभी रिटायर नहीं होता. उन्होंने अध्यापन को जीवनभर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी बताया.

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह के लिए विभाग के सभी शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया.

गुणवत्तापूर्ण शोध और अकादमिक गतिविधियों पर जोर

मौके पर प्रो. चंद्रभानु प्रसाद सिंह, डॉ महेश कुमार सिन्हा, डॉ मंजरी खरे एवं डॉ बिंदु चौहान ने प्रो. उमेश कुमार के कार्यकाल और उनके व्यक्तित्व की सराहना की.

साथ ही नवनियुक्त विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार को शुभकामनाएं दीं. वक्ताओं ने विभाग में गुणवत्तापूर्ण शोध, बेहतर मार्गदर्शन और अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें

दरभंगा में गर्मी-उमस के बीच बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, DMCH-अर्बन उपकेंद्र में लोड शेडिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pravin kumar chou

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >