Darbhanga : रामनवमी जुलूस की सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से की जायेगी निगरानी

इसमें रामनवमी जुलूस के संभावित रूट, समय, संवेदनशील स्थानों, सुरक्षा प्रबंध व विधि-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी.

Darbhanga : बिरौल. एसडीओ उमेश कुमार भारती व एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों, दंडाधिकारियों, थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी. इसमें रामनवमी जुलूस के संभावित रूट, समय, संवेदनशील स्थानों, सुरक्षा प्रबंध व विधि-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी. एसडीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पर्व के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारी समझाते हुए क्षेत्र में पूरी सजगता और तत्परता के साथ ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया. कहा कि किसी कर्मी की भूमिका में कोताही पायी गयी तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. रामनवमी पर सुपौल बाजार व आसपास के ग्रामीण इलाकों को सुरक्षा की दृष्टि से अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर संवेदनशील स्थानों की पहचान की गयी है. ऐसे स्थलों पर विशेष निगरानी के लिए दंडाधिकारियों के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है. एसडीओ ने कहा कि सुपौल बाजार के प्रमुख स्थल पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. संवेदनशील पंचायतों व चौक-चौराहों पर विशेष नजर रखी जाएगी. इन क्षेत्रों में अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों को दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है. उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र में जुलूस के हर गतिविधि पर नजर रखें और समय-समय पर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट करें. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीकों का भी सहारा लिया जा रहा है. बाजार क्षेत्र एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >