हायाघाट के अनार सब-स्टेशन में तीन दिन बिजली रहेगी बाधित, जानें समय

हायाघाट स्थित अनार विद्युत सब-स्टेशन में 12 से 14 जुलाई तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. क्षमता विस्तार के कारण प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत सेवा प्रभावित रहेगी. यह बदलाव क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा.

Darbhanga News: हायाघाट स्थित अनार विद्युत सब-स्टेशन में क्षमता विस्तार कार्य के कारण तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों में निर्धारित समय तक विद्युत सेवा प्रभावित रहेगी.

5 एमवीए की जगह लगेगा 10 एमवीए पीटीआर

कनीय अभियंता बलराम कुमार ने बताया कि अनार विद्युत सब-स्टेशन पर बढ़ते लोड को देखते हुए 5 एमवीए क्षमता वाले पावर ट्रांसफॉर्मर (पीटीआर) को बदलकर 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है. इससे भविष्य में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी.

इन दिनों प्रभावित रहेगी बिजली

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई से 14 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अनार पावर सब-स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सभी फीडरों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

बिजली विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि खराब मौसम अथवा तकनीकी कारणों से कार्य की तिथि और समय में आवश्यकतानुसार बदलाव किया जा सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >