Darbhanga: लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सकता मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति

सीएम कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर छात्रों के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई.

दरभंगा. सीएम कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर छात्रों के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई. मौके पर प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने कहा कि किसी व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उसकी सभी उपलब्धियों की कुंजी है. यदि कोई व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर है, तो वह स्वस्थ होते हुए भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सकता है. आवश्यक है कि हम खुद को शारीरिक रूप से मजबूत और मानसिक रूप से स्वस्थ रखें. कहा कि मनोविज्ञान का महत्व दिनानुदिन बढ़ रहा है. कारण यह है कि मानव समाज विभिन्न प्रकार के भ्रमों का सामना कर रहा है. परिणामस्वरूप, हमारे समाज में आत्महत्याओं की संख्या बढ़ रही है. समाज में मनोवैज्ञानिकों द्वारा परामर्श पेशेवर रूप से अपनाया जा रहा है.

प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न पोस्टर बनाए. उनमें मानव जीवन की समस्याओं को प्रस्तुत किया गया. मौके पर एकता श्रीवास्तव, डॉ विजयसेन पाण्डेय, डॉ दिनेश प्रसाद साहू, डॉ विभेष कुमार चतुर्वेदी, डॉ प्रगति कुमारी, मयंक श्रीवास्तव, गणेश, सुमेधा, अंकित, अविनाश, प्रिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >