Darbhanga News: हत्या मामले के फरार आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार

Darbhanga News:घर में मौजूद परिजनों से कहा कि आरोपित के सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

Darbhanga News: कमतौल. ब्रह्मपुर निवासी राम विनोद ठाकुर हत्याकांड मामले के फरार आरोपित ब्रह्मपुर निवासी अजय ठाकुर व उनके पुत्र चंदन कुमार ठाकुर के आवास पर शनिवार को कांड के अनुसंधानक अनि राहुल कुमार ने इश्तेहार चिपकाया. घर में मौजूद परिजनों से कहा कि आरोपित के सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि 13 जुलाई की सुबह हुई मारपीट की घटना में राम विनोद ठाकुर बुरी तरह जख्मी हो गए थे. इलाज के दौरान में डीएमसीएच में उनकी मौत हो गयी थी. इसी मामले में ये लोग आरोपित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >