Darbhanga News: जाले की पुलिस टीम ने तीन अंतरजिला चोर को दबोचा, जेवरात मोबाइल व बाइक बरामद

Darbhanga News:चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रयासरत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.

Darbhanga News: कमतौल. चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रयासरत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. शनिवार को जाले थाना की पुलिस ने टेक्निकल टीम के सहयोग से सीतामढ़ी जिला के तीन शातिर चोर को एनएच-27 पर हरिनगर के समीप से पकड़ लिया. पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया. तीनों की पहचान सीतामढ़ी जिला अंतर्गत नानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी कमलेश महतो के पुत्र रंजीत महतो, रामबाबू भगत के पुत्र रूपेश कुमार व बोखड़ा थाना क्षेत्र के खुरहर निवासी रामदेव राय के पुत्र संतोष राय उर्फ संतोष पटेल के रूप में की गयी है. बताया तो यह भी जाता है कि चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर फ्लाइट से गुजरात-राजस्थान की सैर करने निकल जाते थे. रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सदर टू शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने चांदी का एक ग्लास, एक जोड़ी पायल, एक सिक्का और जेवरात रखने वाला डब्बा बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और एक मोबाइल भी जब्त किया है. पूछताछ में चोरों ने जाले थाना क्षेत्र सहित सीतामढ़ी के बोखड़ा और नानपुर थाना क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. एसडीपीओ ने बताया कि गत 26 नवंबर की रात रेवढ़ा में शकीला खातून के बंद घर में अज्ञात चोरों द्वारा जेवरात की चोरी की गयी हुई. कांड अंकित कर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. इसमें पुअनि दिव्यांशु शेखर, रिजर्व गार्ड सिपाही शैलेश कुमार और अवध कुमार को शामिल किया गया. छापेमारी के क्रम में टीम ने एनएच पर हरिनगर के समीप लोगों को हिरासत में लिया. पूछताछ में जाले थाना क्षेत्र सहित कई अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >