हत्या व लूट मामले में पुलिस ने किये आरोपितों के घर कुर्क

थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में पुलिस ने सोमवार को हत्या व लूट के मामले में फरार अभियुक्तों के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की.

बिरौल. थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में पुलिस ने सोमवार को हत्या व लूट के मामले में फरार अभियुक्तों के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की. थानाध्यक्ष अमृतलाल वर्मन ने जानकारी देते हुए बताया कि पटनिया गांव के रजनीश चौधरी अपने ही पड़ोसी रमाकांत खा एवं राधे खां की हत्या के मामले में फरार चल रहा था. न्यायालय से उसके विरुद्ध कुर्की का आदेश जारी होने के यह कार्रवाई की गई. दूसरी ओर कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के औराही पेट्रोल पंप संचालक रामानुज भारद्वाज से लूट मामले में फरार चल रहे बिरौल थाना क्षेत्र के बलिया निवासी सरफे आलम के घर कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कुर्की की कार्रवाई कर सभी सामान बिरौल थाना को सुपुर्द कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >