डीएम-एसएसपी सड़क पर उतरे, शहर में फ्लैग मार्च कर लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा

दरभंगा में छात्र आंदोलन के बाद उपजे तनाव के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

Darbhanga News: छात्र आंदोलन के बाद हुई हिंसक घटनाओं और उपद्रव के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. शुक्रवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान अधिकारियों ने पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की.

फ्लैग मार्च से दिया सख्त संदेश

फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन ने आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के साथ असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

कोतवाली और बेंता थाना में हुई समीक्षा बैठक

डीएम और एसएसपी ने कोतवाली थाना तथा बेंता थाना पहुंचकर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त करने, खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने और किसी भी आपात स्थिति से त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए.

सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष निगरानी

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भड़काऊ सामग्री पर विशेष नजर रखी जाए. ऐसे संदेश प्रसारित करने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. सभी थाना प्रभारियों को लोगों से लगातार संवाद बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जनसहयोग लेने का निर्देश दिया गया.

आम लोगों से की गई अपील

जिला प्रशासन ने कहा कि शहर की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

यह भी पढ़ें: कुशेश्वरस्थान में निर्वाचन साक्षरता अभियान को लेकर प्रधानाध्यापकों की बैठक, 25 जुलाई से शुरू होंगे कार्यक्रम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >