सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ वायरल हो रहा युवक का वीडियो

सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते क्षेत्र के एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

बिरौल. सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते क्षेत्र के एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर खिलौने की तरह खेल रहा है. साथ ही म्यूजिक पर डांस भी कर रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमृतलाल वर्मन ने बताया कि उन्हें भी वायरल वीडियो प्राप्त हुआ है. इसका सत्यापन किया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने पिस्टल कहां से प्राप्त किया और उसका क्या उद्देश्य था. थानाध्यक्ष ने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान की जा रही है. जल्द ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >