Hanumannagar: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, 32 वर्षीय बेटे की मौत, मां घायल

दरभंगा-समस्तीपुर मार्ग पर पोअरिया चौक के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई. इस हादसे में 32 वर्षीय बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है.

Darbhanga Road Accident: विशनपुर थाना क्षेत्र में दरभंगा-समस्तीपुर पथ पर पोअरिया चौक के निकट शुक्रवार को एक निजी विद्यालय के पास पिकअप और बाइक की टक्कर में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में गंभीर रूप से जख्मी 32 वर्षीय बेटे की डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है. मृतक की पहचान फेकला थाना क्षेत्र के प्रेमजीवर गांव निवासी सत्तो ठाकुर के पुत्र बैजू कुमार ठाकुर के रूप में हुई है.

समस्तीपुर से लौटने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैजू कुमार ठाकुर अपनी मां के साथ किसी काम से समस्तीपुर गया था. शुक्रवार को दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान पोअरिया चौक के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये.

डायल-112 की टीम ने पहुंचाया डीएमसीएच

हादसे की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा.

डीएमसीएच में इलाज के दौरान बैजू कुमार ठाकुर की मौत हो गयी. वहीं उनकी मां का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

पिकअप जब्त, पुलिस कर रही कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें

केवटी में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत, दो महीने पहले हुई थी मां की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रणविजय शांडिल्य

रणविजय शांडिल्य वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये ग्राउंड जीरो से घटना-दुर्घटना, अपराध और राजनीति से जुड़ी खबरों पर तीखी नजर रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >