बिरौल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

एक बगीचे में 28 वर्षीय युवक मिथिलेश उर्फ लड्डू चौपाल का फंदे से लटकता शव मिला है.

बिरौल. बिरौल रेलवे स्टेशन के निकट एक बगीचे में 28 वर्षीय युवक मिथिलेश उर्फ लड्डू चौपाल का फंदे से लटकता शव मिला है. मिथिलेश रविवार से गायब था. परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे. मंगलवार सुबह बगीचे की ओर गए लोगों ने मिथिलेश की लाश को फंदे से लटका हुआ पाया. इस खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. अपर थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिरकार मिथिलेश की मौत कैसे हुई. कहा कि फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. मिथिलेश की मौत से पत्नी और चार साल की बेटी को रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >