तेज आंधी-बारिश के बाद लोगों को गर्भी से राहत

इलाके में अहले सुबह तेज आंधी-बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है

कुशेश्वरस्थान. इलाके में अहले सुबह तेज आंधी-बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं इस बारिश ने खरीफ फसल की खेती करने वाले किसानों के लिए संजीवनी से कम नहीं. बारिश होने से किसान धान का बिचड़ा गिराने का काम शुरू कर दिया है. लगातार तीखी धूप के साथ उमस भरी गर्मी से खेतों की सारी नमी खत्म हो चुकी थी. बारिश से खेतों नमी आते ही किसाने बिचड़े गिराने में जुट गये हैं. इधर तेज आंधी बारिश से क्षेत्र में सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही. बारिश आने के संग सुबह चार बजे गुल हुुई बिजली दिन के बारह बजे आयी. आने के आधी घंटे बाद से आंख-मिचौली का खेल चार बजे तक बना रहा. दूसरी ओर निर्माणाधीन सतीघाट-राजघाट सड़क पर पहली बारिश में ही लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >