विजेता एवं उपविजेता टीम के साथ जिप अध्यक्ष सीता देवी, विनय कुमार झा, शंभू यादव एवं अन्य. Darbhanga News: पटनिया ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला, उपविजेता रही सोनपुर की टीम

Darbhanga News:बिरौल प्रखंड के कहुआ में बाबा डीहवार चैंपियन ट्रॉफी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया.

Darbhanga News: दरभंगा. बिरौल प्रखंड के कहुआ में बाबा डीहवार चैंपियन ट्रॉफी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया. फाइनल मैच में पटनिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 08 विकेट खोकर 211 रन बनाया. जवाब में सोनपुर की टीम 18 ओवर में 185 रन पर सिमट गई. विजेता टीम को मुख्य अतिथि सह जिप अध्यक्ष सीता देवी तथा उपविजेता टीम को जिप उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि विनय कुमार झा ने शील्ड प्रदान किया. वहीं शिक्षक नेता शंभू यादव ने मैन ऑफ द सीरीज का पदक दिया. कार्यक्रम में जिप सदस्य सागर कुमार झा, रोहित साहू, शंभू पासवान, आयोजक दुर्गेश झा, विष्णु ठाकुर, अंजनी झा, अंगद झा, अमित सरकार, सूरज कुमार, राजेश कुमार झा, पप्पू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >