Darbhanga : उद्योगों की स्थापना एवं विकास राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य

ज्य में उद्योगों की स्थापना एवं इनका विकास राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है.

उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन दरभंगा. जिले में उद्योगों की स्थापना को गति प्रदान करने एवं स्थानीय उद्यमियों को एक मंच पर ही सभी आवश्यक आधारभूत एवं वित्तीय सुविधाएं आदि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डीएम ने बताया कि सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत सशक्त बिहार के निर्माण के लिये राज्य में उद्योगों की स्थापना एवं इनका विकास राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है. डीएम ने बैठक में उपस्थित निवेशकों एवं उद्यमियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली. निराकरण के लिये संबंधित पदाधिकारी एवं बैंक शाखा प्रबंधक को त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश दिया. उपस्थित उद्यमियों को ऋण स्वीकृति के लिये बैंक शाखा से जरूरी दस्तावेजों की सूची प्राप्त करने एवं सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र बनवाने काे कहा. बैठक में उपस्थित उद्यमी ने अपने अनुभव साझा किये. इस अवसर पर प्रभारी महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सुरूची कुमारी, बियाडा के प्रबंधक ब्रजेश कुमार अग्रणी जिला प्रबंधक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >