Darbhanga News: खुले रहे भूमि निबंधन कार्यालय, मात्र एक जमीन की हुई रजिस्ट्री

Darbhanga News:रविवार होने के बावजूद जिला के सभी भूमि निबंधन कार्यालय खुले रहे.

Darbhanga News: दरभंगा. रविवार होने के बावजूद जिला के सभी भूमि निबंधन कार्यालय खुले रहे. हालांकि शोरगुल रहने वाले परिसर में सन्नाटा पसरा रहा. जिला भूमि निबंधन कार्यालय में मात्र एक जमीन की रजिस्ट्री हुई. इससे विभाग को 34 हजार 150 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ, जो इस वित्तीय वर्ष के अबतक के सबसे न्यूनतम भू-निबंधन का रिकॉर्ड है. विभागीय जानकारी के अनुसार इस वित्तीय वर्ष के सभी रविवार व अवकाश के दिनों में भी भूमि निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे. सिर्फ राष्ट्रीय अवकाश पर ही कार्यालय कार्य स्थगित रहेंगे. इस बाबत उपनिबंधन महा निरीक्षक डॉ संजय कुमार का पत्र प्राप्त है. पत्र में कहा गया है कि पूर्व से लागू नियमों के अनुसार अवकाश के दिनों में कार्य करने वाले कर्मियों को इसकी क्षतिपूर्ति की जायेगी. यह अवकाश किसी अन्य कार्य दिवस को बारी-बारी से इस प्रकार देय होगा कि किसी दिन भूमि निबंधन कार्य बाधित न हो. जिला अवर भू-निबंधन पदाधिकारी स्वीटी सुमन ने बताया कि दस्तावेज कातिब, कातिब सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य कर्मियों को भी इस कार्य अवधि से अवगत करा दिया गया है. सामान्य कार्य दिवस की तरह अवकाश के दिनों में भी निर्धारित अवधि तक कार्यालय संचालित रहेगा, ताकि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य को पूरा किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >