Darbhanga News: लनामिवि के चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन को लेकर अब आवेदन 18 तक

Darbhanga News:लनामिवि के चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) में नामांकन के लिये ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गयी है.

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) में नामांकन के लिये ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गयी है. इससे संबंधित अधिसूचना सोमवार को जारी की गयी. इसमें बताया गया है कि उच्च शिक्षा विभाग के आग्रह पर तिथि विस्तारित की गई है. नामांकन संबंधी विशेष जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.Inmu.ac.in पर अपलोड कर दी गई है. जारी अधिसूचना के अनुसार अब बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन 18 जून तक किया जा सकेगा. विलंब शुल्क के साथ 19 से 22 जून तक आवेदन स्वीकार होगा. औपबंधिक सूची का प्रकाशन 24 जून को किया जायेगा. आवेदन में हुई त्रुटि का मेजर विषय को छोड़ सुधार 24-25 जून को होगा. पहली चयन सूची का प्रकाशन दो जुलाई, काउंसेलिंग सह नामांकन 4 से 14 जुलाई, नामांकित छात्रों का डैशबोर्ड अपडेशन 15 से 17 जुलाई तक होगा. दूसरी चयन सूची का प्रकाशन 23 जुलाई को किया जायेगा. इसके आधार पर नामांकन 24-29 जुलाई को, डैशबोर्ड अपडेशन 30 जुलाई तक व वर्गारंभ 15 जुलाई से ही होगा. रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर तीसरी चयन सूची या स्पाट राउंड एडमिशन का निर्णय लिया जायेगा.

अबतक 1.70 लाख आवेदन

मिली जानकारी के अनुसार 43 अंगीभूत सहित 37 संबद्ध यानी 80 कालेजों में संचालित 37 विषयों में निर्धारित तीन लाख 11 हजार 289 सीट के विरुद्ध नामांकन के लिए शुल्क सहित प्राप्त आवेदनों की संख्या करीब 1.70 लाख हो गई है. आवेदन के लिए पंजीयन करीब 2.25 लाख छात्र- छात्राओं ने किया है. इसमें से लगभग दो लाख छात्र- छात्राओं ने आवेदन पत्र पूरी तरह भर लिया, लेकिन शुल्क जमा नहीं हो सका है. यह आंकड़ा एक मई से दो जून तक यानी 33 दिनों का है. इसके अनुसार औसतन प्रति दिन 5152 छात्र छात्राओं ने आवेदन जमा किया है. जानकारी के अनुसार स्नातक स्तर पर नामांकन के लिये सबसे ज्यादा शुल्क सहित आवेदन सत्र 2023-27 में (करीब दो लाख) प्राप्त हुआ था. सत्र 2024-28 में यह घट कर 1.75 लाख हो गया.

नामांकन के लिए विषवार कुल सीट

विषय – सीटों की संख्यावनस्पति विज्ञान – 8645जंतु विज्ञान- 10934रसायन – 9327भौतिकी – 9945गणित-10071गणित (कला) – 3110एआइएच – 9450इतिहास – 28344राजनीति विज्ञान – 23030समाज शास्त्र – 17240मनोविज्ञान – 24150अर्थशास्त्र – 12840गृहविज्ञान – 13548एलएसडब्ल्यू – 2005भूगोल – 18220संगीत – 4280नाटक- 675दर्शनशास्त्र – 9760अंग्रेजी – 13028मैथिली – 9360हिंदी – 14225संस्कृत – 9025उर्दू – 9759एकाउंटिंग एंड फिनांस – 22393मार्केटिंग – 6580एचआरएम – 1350पर्सियन – 2135एंथ्रोपोलॉजी – 1380प्राकृत – 505ग्रामीण अर्थशास्त्र – 2480स्टैटिसटिक्स – 800अरबी – 350भोजपुरी – 225नेपाली – 695पाली – 225बंगला – 975लाइब्रेरी साइंस – 225

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >